September 21, 2024 12:08 am

मप्र में हैवान बनी मां, कुल्हाड़ी उठाई और काट डाली दो बच्चों की गर्दन

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने ही दो बच्चों को कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर मौत के घाट उतार दिया। 3 साल के बेटे और 5 साल की बेटी की गर्दन काटते समय मां ने एक बार भी नहीं सोचा। वारदात के बाद इलाके में भय का माहौल है। महिला को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। वारदात रतलाम जिला मुख्यालय से 140KM दूर देवरी वार्ड की बताई जा रही है। गुरुवार को गुस्साई महिला ने दोनों बच्चों का काम तमाम कर दिया। सूचना के बाद पुलिस पहुंची तो महिला कुछ ही दूर बैठी मिली। महिला का नाम राधिका आदिवासी है, जिससे पूछताछ की जा रही है। महिला के पति ने बताया कि वह वारदात के समय घर नहीं था। जब घर पहुंचा तो बच्चों की खून से सनी लाशें देखीं। पास में एक जला गद्दा भी मिला।

महिला से जब पुलिस ने वारदात का कारण पूछा तो उसने कई बार बयान बदले। बाद में उसने पुलिस को बताया कि वह अपने पति से अलग होना चाहती थी। गुस्से में उसने बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। वहीं, पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी को कुछ दिन पहले सिर में दर्द हुआ था। उसका इलाज करवाया गया था। वह तभी से परेशान थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि महिला को तेंदूखेड़ा, जिला नरसिंगपुर से अरेस्ट किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

तीन दिन पहले भी ऐसा ही डरा देने वाला मामला जिले में सामने आया था। MP पुलिस ने घर से लापता 10 माह के बच्चे का शव बरामद किया था। शख्स अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए गया था। लेकिन बच्चा रोने लगा तो वह डर गया। उसे लगा कि घर के लोग जाग जाएंगे, जिससे उसका भेद खुल जाएगा। जिसके बाद आरोपी 23 वर्षीय दशरथ कटारिया ने बच्चे का गला दबा दिया था। इसके बाद बॉडी को कालूखेड़ा गांव में कुएं में फेंक दिया। इसके बाद लोगों ने जब बच्चे को ढूंढने की कोशिश की तो आरोपी ने भी उनके साथ नाटक किया। लेकिन बाद में उसकी करतूत सामने आ गई।

Knn Media
Author: Knn Media

Media team

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल