BOLLYWOOD: 13 मई को दिल्ली में होगी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा की शादी की चर्चा काफी सुर्खियों में हैं। परिणीति और राघव को कई बार साथ स्पाॅट किया गया है। अब परिणीति और राघव की शादी को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोट्र्स के अनुसार परिणीति और राघव चड्ढा जल्द ही सगाई करने वाले हैं। दोनों की सगाई दिल्ली में 13 मई को होगी। कपल की सगाई की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। फिलहाल परिणीति और राघव दोनों ही अपने काम में काफी व्यस्त हैं।

सूत्रों ने बताया कि परिणीति और राघव जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी की बातों को लेकर परिणीति और राघव की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार परिणीति और राघव अक्टूबर में सात फेरों की बंधन में बंधेंगे। उल्लेखनीय है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को मार्च में दो बार एक रेस्तरां से बाहर निकलते हुए देखा गया था और इसके बाद से ही इनके रिलेशनशिप को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि अभी तक दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर कोई भी बात नहीं की है। दोनों से जब इस बारे में पूछा जाता है तो वह टाल जाते हैं।

पैपराजी जब भी परिणीति चोपड़ा से राघव के साथ रिश्ते और उनसे शादी के बारे में सवाल पूछते हैं तो वह शरमा जाती हैं और उनके चेहरे पर मुस्कुराहट भी जाती हैं। जोकि काफी कुछ बयां कर जाती है। उल्लेखनीय है कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की रोका सेरेमनी हो चुकी है और अब 13 मई को रिंग सेरेमनी का आयोजन दिल्ली में होगा। पिछले माह जब परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा पूरे परिवार के साथ भारत आयी थीं। तब यह कयास लगाए जा रहे थे कि इस दौरान शायद दोनों की सगाई भी हो जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

Knn Media
Author: Knn Media

Media team

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल