



आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य राघव चड्डा व अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा शनिवार को महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने नंदीहाल में बैठकर शिव आराधना की। सावन माह के दौरान गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध है इसलिए दोनों ने गर्भगृह की चौखट पर मत्था टेका यही से बाबा महाकाल की पूजन आरती की। मिली जाकनारी अनुसार दोनों ने शांति पाठ और रूद्र पाठ करवाया है। बता दें कि, 25 सितंबर 2023 को परिणीति और राघव चड्ढा परिणय बंधन में बंधने वाले हैं।

Author: Knn Media
Media team