



अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम के साथ हो गया। भगवान की प्रतिमा को गर्भग्रह में स्थापित कर दिया गया, लेकिन गर्भग्रह में स्थापित करने के लिए तीन प्रतिमायां बनाई गईं थीं। प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान की एक और प्रतिमा की तस्वीर सामने आई है। सफेद रंग की दिख रही इस प्रतिमा को राम मंदिर के प्रथम तल में स्थापित किया जा सकता है। दरअसल मंदिर के गर्भग्रह में स्थापना के लिए तीन प्रतिमायां बनाई गईं थी। शास्त्रों में निलांबुजम श्यामम कोमलांगम का वर्णन है। जिसमें श्याम रंग वाली प्रतिमा को प्राण प्रतिष्ठा के लिए चुना गया था।
अब जो ये रामलला की सफेद रंग की प्रतिमा की तस्वीर सामने आई है ये उन्हीं तीनों प्रतिमायों में से एक है जो राम मंदिर के गर्भग्रह में स्थापित करने लिए बनाई गई थी। इस सफेद रंग की प्रतिमा को राम मंदिर के प्रथम स्थापित किया जा सकता है। इसके अलावा तीसरी प्रतिमा को राम मंदिर में स्थान दिया जाएगा।
सफेद रंग की प्रतिमा की खासियत
भगवान रामलला की एक और तस्वीर सामने आई है, जिसमें दिख रहा है कि वह श्वेत वर्ण (सफेद रंग) की है। इसमें भगवान राम के चरणों में हनुमान जी भी विराजित हैं। इसके अलावा प्रतिमा के चारों तरफ भगवान विष्णु के 10 अवतारों के बारे में बताया गया है। इसमें भगवान विष्णु के 10 अवतार 1-मत्स्य, 2- कूर्म, 3- वराह, 4- नरसिंह, 5-वामन, 6- परशुराम, 7- राम, 8- कृष्ण, 9- बुद्ध और 10वां कल्कि अवतार की आकृतियां इस प्रतिमा में उकेरी गई हैं।

Author: Knn Media
Media team