September 21, 2024 12:50 am

MP: सीएम मोहन यादव ने उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ के लिए केंद्र सरकार से मांगा विशेष सहयोग

उज्जैन में वर्ष 2028 में सिंहस्थ का आयोजन किया जाना है। इसके लिए तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सिंहस्थ के आयोजन के लिए केंद्र से विशेष सहयोग मांगा। बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दिल्ली प्रवास पर हैं। इस दौरान उन्होंने जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, राज्यमंत्री वी. सोमन्ना और राज भूषण चौधरी से उनके कार्यालय श्रम शक्ति भवन में मुलाकात की।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल को केन-बेतवा परियोजना और पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना की वर्तमान स्थिति से भी अवगत कराया। इसके साथ ही उन्होंने परियोजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर बातचीत की।

दो नदी जोड़ो परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा
मुख्यमंत्री यादव ने उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ 2028 के लिए केंद्र सरकार से विशेष सहयोग का अनुरोध भी किया। केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चर्चा के दौरान कहा, जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से हुई मुलाकात के दौरान हमारी दो बड़े नदी जोड़ो अभियान पर चर्चा हुई। केन-बेतवा लिंक परियोजना के टेंडर पर बात हुई। इसके माध्यम से बुंदेलखंड के 10-15 जिलों में बहुत लाभ मिलेगा। ये हमारा बहुत पानी की दरकार वाला इलाका है और इसमें सरकार बहुत गंभीरता से आगे बढ़ी है। बहुत जल्द इसके नतीजे मिलेंगे।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के लगातार दिल्ली प्रवास हो रहे हैं। इस दौरान उनकी तमाम केंद्रीय नेताओं से मुलाकात भी हो रही है। वे केंद्रीय मंत्रियों से राज्य के विकास में सहयोग देने का भी अनुरोध कर रहे हैं।

Knn Media
Author: Knn Media

Media team

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल