मप्र : राष्ट्र संत विरागसागर को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

जैन संत आचार्य विराग सागर महाराज की महाराष्ट्र में समाधि के समाचार से मध्य प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। आचार्य विद्यासागर जी के बाद 4 जुलाई को आचार्य विराग सागर की समाधि से जैन समाज को बड़ी क्षति हुई है। आचार्यश्री ने 300 से अधिक मुनि, आर्यिका को दीक्षित किया है। विराग सागर जी महाराज की समाधि पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है। समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि चल रहे विधानसभा सत्र मे सदन में सभी मंत्रियों और विधायकों ने अपनी और से भावभीनी विनयांजलि समर्पित कर विधानसभा में दो मिनट का मोन रखा गया।

Knn Media
Author: Knn Media

Media team

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल