बीजेपी नेता प्रभात झा का निधन, 67 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बीजेपी नेता प्रभात झा का निधन हो गया है। 67 साल की उम्र में उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली है। झा पिछले कुछ समय से काफी बीमार चल रहे थे। करीब चार हफ्ते से वह गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती थे। आज सुबह करीब पांच बजे उनका निधन हो गया। झा के निधन से सियासी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रभात झा के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला समेत बीजेपी एवं कांग्रेस के तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। दरअसल, प्रभात झा की जब तबियत बिगड़ी तब वो भोपाल में थे। पिछले महीने उन्हें भोपाल के बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबियत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही सीएम मोहन यादव झा से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। जब उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने लगी तो उन्हें भोपाल से दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया था। प्रभात झा मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे।

Knn Media
Author: Knn Media

Media team

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल