इंदौर में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, पुलिस के साथ जीतू पटवारी की धक्का-मुक्की, वाटर कैनन से खदेड़ा

इंदौर- फर्जी बिल घोटाले को लेकर इंदौर में कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान इंदौर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प हुई है। इस दौरान पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया है। कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को चोट भी आई है। एक पत्रकार भी घायल हो गए हैं। जीतू पटवारी ने फर्जी बिल घोटाले के लिए जांच की मांग की है।

मंगलवार को इंदौर में कांग्रेस ने नगर निगम में हुए कथित फर्जी बिल घोटाले के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निगम मुख्यालय में घुसने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच लगभग 10 मिनट तक झड़प हुई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और प्रदेश सहप्रभारी कुलदीप इंदौरा ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। पटवारी ने धरना स्थल से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नगर निगम में हो रहे घोटालों का मुद्दा उठाया और मामले की जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि चलो कमिश्नर ऑफिस.. जिसके बाद कार्यकर्ता उग्र हो गए और सड़कों पर उतर आए। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेड लगा दिए।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने एडीएम रोशन रॉय को ज्ञापन सौंपा और घोटाले की जांच की मांग की। इस प्रदर्शन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के गांधी भवन की खातिरदारी करने पर निलंबित किए गए दोनों कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीतसिंह चड्ढा और सदाशिव यादव भी शामिल हुए। दोनों को हाल ही में बहाल किया गया है। गौरतलब है कि इंदौर जीतू पटवारी का गृह जिला है। अर्से बाद कांग्रेस ने इंदौर में बड़ा प्रदर्शन किया है। फर्जी बिल मामले की जांच में ईडी की भी एंट्री हो गई है। यह कथित रूप से 100 करोड़ रुपए से अधिक का घोटाला है। ऐसे में कांग्रेस के लिए यह बड़ा मुद्दा है। इससे भुनाने के लिए प्रदर्शन कर रही है।

Knn Media
Author: Knn Media

Media team

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल