



महिदपुर, भेरूलाल चौहान- शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय आम्बेडकर चौक पर बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल पर भारतीय संविधान दिवस जिला कांग्रेस प्रवक्ता अरुण बुरड़ की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कांग्रेसजनों ने अपने उदबोधन में संविधान निर्माता डॉ भीमरावजी आम्बेडकर जी एवम भारतीय संविधान के बारे में अपने अपने विचार व्यक्त किए। तथा संविधान दिवस की शुभकामनाए दी। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सगीर बेग, पार्षदगण रईस कुरेशी, इकबाल नागोरी, जाकिर सांगा, धर्मेन्द्र नरवरिया, शकील पाकीजा, साबिर भाई फ्रुट वाले, सुमन सोनगरा, लेखराज मल्होत्रा, इकबाल भाई दादू आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मंडलम अध्यक्ष राधेश्याम गोलवी ने किया। आभार शहर कांग्रेस अध्यक्ष सगीर बेग ने माना।

Author: Knn Media
Media team