संभल में नहीं हुई राहुल-प्रियंका गांधी की एंट्री, पुलिस ने काफिले को रोका

संभल में हिंसा के बाद से पुलिस प्रशासन स्थिति सामान्य करने में लगा है तो इस पर सियासी पारा भी गर्म होता जा रहा है। आज लोकसभा से विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संभल के दौरे पर जाने की तैयारी में थे लेकिन उन्हें गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने रोक लिया। राहुल ने काफी देर तक संभल जाने के लिए पुलिस से बातचीत की। तकरीबन दो घंटे की मशक्कत करने के बाद उन्हें दिल्ली लौटना पड़ा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संभल जाने को लेकर सियासत गरमा गई है। इसको लेकर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि राहुल गांधी का संभल जाना उनका संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि अगर यूपी पुलिस उनको रोकने की कोशिश करती है, तो यह माना जाएगा कि कुछ न कुछ वो जरूर छुपाना चाहती है। पहले भी उन्होंने राजनीतिक लोगों को रोकने की कोशिश की थी। आखिर यह कोशिश क्यों की जा रही है? क्यों राजनीतिक लोगों को नहीं जाने दिया जा रहा है? क्या छुपाने की कोशिश की जा है? पांच नौजवानों की हत्या हुई है? वहां पर कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। क्या राहुल गांधी को हक नहीं है कि वह वहां जाकर शांति की अपील करें और लोगों को ढांढस बधाएं, शोक संतप्त परिवारों से मिलें, इसमें किसी को क्या दिक्कत हो सकती है?

बता दें कि राहुल गांधी का काफिला यूपी पर गेट पर पहुंच गया था। साथ जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में वायनाड से नवनिर्वाचित सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी थी। यूपी बॉर्डर पर रोके गए राहुल गांधी ने पुलिस से कहा- पांच लोगों को संभल जाने दो। संभल की शाही जामा मस्जिद के सर्वे के बाद वहां भड़की हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई थी। उसके बाद से संभल का सियासी माहौल गर्माया हुआ है।

इसके पहले मंगलवार को संसद में इस मुद्दे की गूंज हुई। इससे पहले सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व उनके अन्य नेताओं को पुलिस प्रशासन ने संभल नहीं जाने दिया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में सपा के प्रतिनिधिमंडल को भी इसी कारण लखनऊ में ही रोक लिया गया। संभल प्रशासन ने यहां बाहरी लोगों के आने पर रोक लगाई हुई है।

 

Knn Media
Author: Knn Media

Media team

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल