बिहार- मुंगेर में ASI की हत्या

बिहार के मुंगेर में एएसआई संतोष सिंह की हत्या करने वाले आरोपी रणवीर यादव का एनकाउंटर हुआ है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन गिरफ्तारी के दौरान उसने पुलिस जवान की रायफल छीनने की कोशिश की और भागने लगा। पुलिस ने उसे रोकने के लिए गोली चलाई, जो उसके पैर में लगी।

इस मामले में पुलिस ने अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। एएसआई संतोष सिंह की हत्या मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदलालपुर में हुई थी, जहां दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। एएसआई संतोष सिंह ने दोनों पक्षों के विवाद में बीच-बचाव किया था, लेकिन इसी दौरान रणवीर उर्फ गुड्डू यादव और उसके परिजनों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था।

इस घटना के बाद आरोपी परिवार समेत फरार हो गया था, लेकिन बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मुंगेर एसपी इमरान मसूद ने बताया कि गोली लगने से घायल हुए अपराधी गुड्डू यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Knn Media
Author: Knn Media

Media team

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल