September 21, 2024 12:08 am

यूपी- प्रेमी के टुकड़े किए, फिर सहेली के घर में दफनाया, दिल दहला देने वाले हत्याकांड का हुआ खुलासा

प्रतापगढ़- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक महिला ने ऐसा कांड कर दिया, जिससे तीन राज्यों की पुलिस हैरान है। महिला ने अपने पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर डाली। फिर शव को अपनी ही सहेली के घर में दफना दिया। मृतक बिहार का रहने वाला था। जब कई दिनों तक उसका कुछ भी अता-पता नहीं लगा तो घर वालों ने बिहार पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने जांच शुरू की तो दिल दहला देने वाले इस हत्याकांड का खुलासा हुआ।

मामला फतनपुर थाना क्षेत्र के सुवंसा गांव का है। यहां रहने वाले विनोद और उसकी पत्नी पुष्पा हरियाणा के गुरुग्राम में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। वहां पुष्पा का बिहार के मुनियारी डेम निवासी शिवनाथ (45) से अफेयर शुरू हो गया। लेकिन जल्द ही वो शिवनाथ से बोर हो गई। वो शिवनाथ से पीछा छुड़ाना चाहती थी। लेकिन शिवनाथ उससे रिश्ता खत्म करने को तैयार नहीं था। महिला ने फिर पूरी बात पति विनोद को बता दी।

इसके बाद दंपति ने मिलकर एक प्लान बनाया। एक महीने पहले पुष्पा अपनी कंपनी से छुट्टी लेकर सुवंसा, अपने घर आई। उसने प्रेमी शिवनाथ को भी यहीं पर बुला लिया। प्रेमिका के बुलाने पर शिवनाथ भी उससे मिलने दौड़ा चला आया। लेकिन वो नहीं जानता था कि उसके साथ आगे क्या होने वाला है। पुष्पा ने शिवनाथ को मिलने के लिए अपनी सहेली पूनम के घर बुलाया।

तीन टुकड़ों में काटा शव
यहां पहले से ही पुष्पा का पति, पूनम और उसका पति चिंतामणि मौजूद थे। जैसे ही शिवनाथ वहां आया, उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शव को बांका (धारदार हथियार) से तीन टुकड़ों में काटा। फिर पूनम के घर में ही शव को दफना दिया। इसके बाद विनोद और पुष्पा गुरुग्राम लौट आए। उधर, बिहार पुलिस शिवनाथ को ढूंढ रही थी। पता चला कि वो पुष्पा के साथ नियमित रूप से कॉन्टेक्ट में था। अंतिम बार भी उसी के साथ बात हुई थी। इसके बाद पुलिस ने पुष्पा को हिरासत में ले लिया। उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गई। उसने पूरी बात पुलिस को बताई।

दो आरोपी फरार
पुलिस ने फिर प्रतापगढ़ स्थित पुष्पा की सहेली के घर से शव को बरामद दिया। पोस्टमार्टम के लिए शव को भिजवाया गया। शिवनाथ के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। उसके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, विनोद और पुष्पा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन पूनम और चिंतामणि फिलहाल फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।

Knn Media
Author: Knn Media

Media team

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल