September 20, 2024 8:11 pm

दतिया में किले की दीवार ढही, नौ लोगों दबे, 7 की मौत, 2 सुरिक्षत

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जहां किले की दीवार लोगों के लिए काल बन गई। दरअसल, दीवार ढहने से नौ लोग मलबे में दब गए। जिससे सात लोग काल की गाल में समा गए। जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर एसडीआरएफ और प्रशासनिक अमले ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। घायलों को मलबे से निकालकर उन्हें अस्पताल भिजवाया है।

यह पूरी घटना खलका पुरा वार्ड की है। जहां गुरुवार की सुबह रियासत कालीन की दीवार अचानक ढहकर पास में बने कच्चे मकान और झोपड़ियों पर गिर गई। जिससे नौ लोग मलबे में दब गए। घटना के बाद हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी।

हादसे की खबर मिलते ही एसडीआरएफ और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से तत्काल राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। लेकिन तब तक मलबे में दबने से सात लोगों की मौत हो चुकी थी। जबकि दो लोग घायल है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतकों के घर वालों का रो रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Knn Media
Author: Knn Media

Media team

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल