



लव बर्ड्स परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के लिए 13 मई का दिन काफी स्पेशल होने वाला है, क्योंकि आज ही के दिन दोनों सगाई करके एक दूजे को अपना हमसफर बनाने वाले हैं। कपल की सगाई की तैयारियां जोरों-शोरों पर हो चुकी हैं। ढोल-नगाड़े भी मेहमानों के स्वागत के लिए रेडी हैं। परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई से जुड़ी हर अपडेट के लिए हमारे साथ यहां बने रहिए। परिणीति की सगाई में शामिल होने के लिए मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। प्रियंका चोपड़ा के बाद अब मनीष मल्होत्रा को दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। राघव और परिणीति की सगाई से पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर अब मेहमानों ने आना शुरू कर दिया है।

Author: Knn Media
Media team