



जय सिमरिया इंदौर.: भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष शैलजा मिश्रा कांग्रेस के पॉलिटिक्स ड्रामे का शिकार हो गई बुधवार सुबह शहर कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल व घनश्याम जोशी सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता राजमोहल्ला स्तिथ भाजपा महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष शैलजा मिश्रा के निवास पर पहुंचे जहां कांग्रेसियों ने बताया कि मध्यप्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार आने पर 4.30 करोड़ माताओं और बहनों के लिए महंती योजना प्रारंभ की जाएगी योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करवाए जा रहे हैं इस योजना का लाभ किसी भी वर्ग की महिलाएं ले सकेगी, योजना के अंतर्गत 1500 रुपए प्रति महा नारी सम्मान के रूप में दिया जाएगा और 500 रुपए में गैस की टंकी उपलब्ध कराई जाएगी, 100 यूनिट बिजली होने पर मुफ्त दी जाएगी और 200 यूनिट बिजली पर आधी दर का पैसा लिया जाएगा योजना के रजिस्ट्रेशन फॉर्म पूरे मध्यप्रदेश में नारी सम्मान योजना के नाम से भरवाए जा रहे हैं।

कांग्रेसियों के द्वारा महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष शैलजा मिश्रा से कहा गया कि दीदी आपके द्वारा अन्य महिलाओं के भी रजिस्ट्रेशन अवश्य करवाए जाएं वर्तमान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जो लाडली लक्ष्मी योजना चल रही है उसमें ढाई करोड़ महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं ले पा रही है हैं क्योंकि यह योजना 23 वर्ष से 60 वर्ष की महिलाओं के लिए ही है। यह सब बता कर कांग्रेसियों के द्वारा उनके साथ फोटो खिंचवा लिया गया और उसी फोटो को कांग्रेसियों ने सोशल मीडिया यह बताते हुए वायरल कर दिया, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष शैलजा मिश्रा को महिला सम्मान योजना का पंजीयन फॉर्म दीया और मोर्चा अध्यक्ष ने कमलनाथ की योजना की प्रशंसा की।जिसके बाद से ही भाजपा मैं यहां पूरा दिन मामला चर्चाओं मे रहा
गुरुवार की शाम शैलजा मिश्रा भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के साथ छतरीपुरा थाने पर एफ.आई.आर. दर्ज कराने पहुंची विवेक खंडेलवाल सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर आईटी एक्ट के तहत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

Author: Knn Media
Media team