



चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कासी विश्वनाथन ने धोनी की चोट को लेकर खुलासा किया है। कासी विश्वनाथन ने कहा कि CSK के कप्तान MS धोनी की घुटने की चोट से परेशान थे, लेकिन फिर भी उन्होंने कभी किसी से इसकी शिकायत नहीं की। धोनी ने CSK की IPL 2023 जीत में एक भी मैच मिस नहीं किया। उन्होंने सामने से टीम का नेतृत्व किया और यह सुनिश्चित किया कि उनकी टीम अपना पांचवां IPL खिताब जीते। धोनी ने IPL के बाद अपने घुटने की सर्जरी कराई है। CSK के CEO विश्वनाथन ने कहा कि पूरे IPL के दौरान उन्होंने कभी एमएस धोनी को खेलने के लिए नहीं कहा। उन्होंने कहा कि वे जानते थे कि अगर धोनी अनफिट होते तो वह पहले ही साफ कर देते।

Author: Knn Media
Media team