चंद्रयान-3 के बाद अब सूर्य पर जाने की तैयारी में ISRO, जानें आदित्य एल-1 मिशन का पूरा प्लान

इसरो के मिशन मून से दुनिया को बड़ी उम्मीद है। इस मिशन के जरिए चांद के साउथ पोल के बारे में जानकारी हासिल होने की उम्मीद है। चंद्रयान 3 के बाद भी कई ऐसे मिशन हैं, जिसपर इसरो काम कर रहा है। इसमें गगनयान से लेकर सूर्य की स्टडी करने के लिए आदित्य एल1 मिशन तक शामिल हैं। इसके अलावा इसमें क्लाइमेट ऑब्जरवेशन सैटेलाइट की लॉन्चिंग भी शामिल है। इसरो आदित्य एल1 स्पेसक्राफ्ट लॉन्च करेगा। इस मिशन के तहत सूर्य की स्टडी की जाएगी। इसरो का ये मिशन सितंबर 2023 में लॉन्च हो सकता है। इस मिशन के जरिए भारत पहली बार सौरमंडल में स्पेस ऑब्जर्वेटरी तैनात करेगा। आदित्य एल1 के जरिए इसरो 24 घंटे सूर्य पर नजर रखेगा।

Knn Media
Author: Knn Media

Media team

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल