



अमेरिका में गोलीबारी की बड़ी घटना सामने आई है। अंधाधुंध फायरिंग से अमेरिका एक बार फिर दहल उठा है। मेन के लेविस्टन शहर में हुई इस गोलीबारी की घटना में 22 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 50-60 की संख्या में लोग घायल बताए जा रहे हैं। अमेरिका में गोलीबारी की यह कोई पहली घटना नहीं है। यहां आए दिन इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। आरोपी की पहचान 40 साल के रोबर्ट कार्ड के रूप में हुई है। कार्ड एक प्रशिक्षित फायरआर्म्स प्रशिक्षक है। वो अमेरिकी आर्मी रिजर्व का सदस्य है।
मई 2022 के बाद अमेरिका में यह गोलीबारी की सबसे बड़ी घटना है। बंदूकबाज ने 3 जगहों पर गोलीबारी की। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस घटना पर खेद जताया है। पिछले साल मई में टेक्सास के एलिमेंटरी स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में 21 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें 19 बच्चे और दो टीचर शामिल थे। बता दें कि लेविस्टन की इस घटना को वहां के लोग नरसंहार बता रहे हैं। उनका कहना है कि यह सिर्फ गोलीबारी नहीं है, यह एक नरसंहार है।

Author: Knn Media
Media team