समय सागर जी महाराज ने स्वीकार किया आचार्य पद

दमोह के जैन तीर्थ कुंडलपुर में‎ मंगलवार को समय सागर महाराज ने आचार्य विद्यासागर के उत्तराधिकारी के तौर पर आचार्य पद स्वीकार कर लिया है। संघ प्रमुख मोहन भागवत सहित सभी अतिथि उन्हें आसन तक लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंच पर पहुंचकर आचार्य श्री का आशीर्वाद लिया।

आचार्य समय सागर जी महाराज को सबसे ऊंचे आसन पर बैठाया गया। इससे पहले सोने-चांदी के कलश से उनके चरण धुलवाए गए। कार्यक्रम का संचालन नियम सागर महाराज, प्रणाम सागर महाराज और अन्य ने किया। चौक पूरने के बाद आचार्य श्री का आसन रखा गया। इसके बाद मुनि संघ ने समय सागर जी महाराज से पद स्वीकार करने का निवेदन किया।

दिगंबर जैन समाज के 76 संघ में से समय सागर महाराज चौथे मुनि हैं, जो पिछले महीने में आचार्य बन रहे हैं। गणाचार्य विराग सागर ने 13 फरवरी 2023 को पथरिया में मुनि विहर्ष सागर को आचार्य पद सौंपा।

गिरनारजी में आचार्य पट्टाचार्य निर्मल सागर की समाधि के बाद 11 दिसंबर 2020 को यह पद निर्भय सागर को मिला। साथ ही 15 नवंबर 2020 को राजस्थान के बारा जिले में आचार्य ज्ञानसागर की समाधि के बाद उनके शिष्य को आचार्य पद दिया।

Knn Media
Author: Knn Media

Media team

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल