मोदी सरकार की केंद्रीय मंत्री ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की जगह लिखा ‘बेढी पडाओं बच्चाव’

इंदौर – मोदी कैबिनेट में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर Savitri Thakur ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ Beti Bachao Beti Padhao का स्लोगन नहीं लिख पाई। उन्होंने इस स्लोगन की जगह ऐसा लिख दिया कि हिंदी भी शर्मा गईं! इसका वीडियो Video सोशल मीडिया Social Media पर तेजी से वायरल Viral हो रहा है। वहीं विपक्ष इस पर लगातार हमलावर है।

दरअसल, मंगलवार को मध्य प्रदेश के धार Dhar जिले के ब्रह्मकुंडी हाई सेकेंडरी स्कूल में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत प्रवेश उत्सव कार्यक्रम रखा गया था। धार सांसद व केंद्रीय राज्य महिला बाल विकास मंत्री सावित्री ठाकुर ने इसका शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा जागरूकता रथ को रवाना किया।

वहीं शिक्षा जागरूकता रथ पर उन्हें ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का स्लोगन लिखना था, लेकिन केंद्रीय राज्य मंत्री ने कुछ ऐसा लिख दिया की अब यह चर्चा का विषय बन गया है। सावित्री ठाकुर ने लिखा- ‘बेढी पडाओं बच्चाव’ इसका वीडियो भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सवाल यह है कि जिन जनप्रतिनिधियों को केंद्रीय और राज्य की योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी मिली है, वह खुद योजनाओं के बारे में लिखने-पढ़ने की स्थिति में नहीं हैं, तो इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है! आपको बता दें कि केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर 12वीं पास है।

Knn Media
Author: Knn Media

Media team

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल