भोपाल – आज संत कदम संगठन के सदस्य व प्रदेश भाजपा मीडिया विभाग से सत्येन्द्र जैन व अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश जैन ने भोपाल के अयोध्या नगर जैन मंदिर में विराजमान महातपस्वी विश्व संत श्री विनम्र सागर जी महाराज संसघ के दर्शन कर आर्शीवाद लिया। व साथ ही संत कदम संगठन के बारें में जानकारी अवगत करवाई और बताया कि कैसे यह संगठन पूरे देशभर में संतों की सुरक्षा के लिए दिन-रात कार्य कर रहा है। आचार्य विनम्र सागर जी महाराज ने संत कदम संगठन को बधाई देते हुए आर्शीवाद दिया।
Author: Knn Media
Media team