



उज्जैन: भगवान शिव के प्रिय महीने सावन की शुरुआत के साथ ही महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पहले सोमवार को मंदिर रविवार रात 2:30 बजे से ही खोल दिया गया था। इस दौरान श्रद्धालु भस्म आरती का दर्शन करने और भगवान महाकाल का जलाभिषेक करने के लिए उत्सुक दिखे। मंदिर परिसर भगवान शिव के जयकारों से गूंजता रहा। महाकाल मंदिर समिति ने दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है। जल्द दर्शन के लिए 250 रुपये का टिकट लगेगा। कांवड़ यात्रियों के लिए अलग व्यवस्था की गई है। शनिवार, रविवार और सोमवार को कांवड़ यात्री सामान्य दर्शनार्थियों के साथ कतार में लगकर भगवान का जलाभिषेक कर सकेंगे। मंगलवार से शुक्रवार तक कांवड़ यात्रियों को गेट नंबर 4 से प्रवेश मिलेगा।

Author: Knn Media
Media team