



भोपाल में आज भाजपा की बड़ी बैठक हुई। भाजपा कार्यालय में सदस्यता अभियान को लेकर हुई बैठक में नए सदस्य जोड़ने पर जोर दिया गया। भाजपा ने मप्र में डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। पिछली बार के सदस्यता अभियान के दौरान एमपी में 95 लाख सदस्य बनाए गए थे। इस बार बीजेपी ने पिछले साल से 55 लाख ज्यादा सदस्य बनाने का टारगेट रखा है। लक्ष्य प्राप्ति कैसे की जाएगी? वरिष्ठ नेताओं ने इस बारे में मंत्र दिए हैं। पार्टी ने मिसकॉल नंबर भी जारी कर दिया है।
बैठक में वीडी शर्मा ने कहा कि सभी को अपने-अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने में जुटना है। संगठन पर्व के रूप में अभियान चलाना है। जिस बूथ को हम लोकसभा और विधानसभा में हारे, उसे मजबूत करना है। सभी सांसद, विधायक, निकायों के जनप्रतिनिधि, पंचायतों के जा प्रतिनिधियों को पहुंचना होगा। दो दो क्षेत्रों को लेकर काम करेंगे। रोज की रिपोर्ट के साथ मॉनिटरिंग भी करेंगे। मध्य प्रदेश भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं की कड़ी मेहनत से, हमने न केवल विधानसभा चुनाव में अपना वोट प्रतिशत बढ़ाया, बल्कि लोकसभा चुनाव में भी सभी 29 सीट पर जीत दर्ज की है।

Author: Knn Media
Media team