भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन, वाटर कैनन के प्रेशर से गिरे जीतू पटवारी, कई कार्यकर्ता गिरफ्तार

भोपाल- मध्य प्रदेश में राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस बेरोजगारी और भर्तियों में घोटाले के मुद्दे पर भोपाल में प्रदर्शन कर रही है। शुक्रवार को हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे थे। कांग्रेस कार्यकर्ता राजभवन तक मार्च कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने बीच में ही प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए उनके ऊपर पानी की बौछार की गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस सके लाठी चार्ज का भी दावा किया है।

मध्य प्रदेश में विभिन्न परीक्षाओं के पेपर लीक और भर्ती घोटाले के आधार पर कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। युवा कांग्रेस की ओर परीक्षाओं में गड़बड़ी, पेपर लीक, नर्सिंग घोटाले, बेरोजगारी जैसे मुद्दे पर शुक्रवार को प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शनकारियों की योजना राजभवन पहुंचकर सीएम डॉक्टर मोहन यादव को पोस्टकार्ड सौंपने की थी। हालांकि, प्रदर्शनकारियों को राजभवन से काफी पहले ही रोक लिया गया और उन्हें तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार की गई है।

इस प्रदर्शन में कांग्रेस और प्रदेश के कई बड़े नेता भी शामिल हुए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, सदन में नेता प्रतिपक्ष मंग सिंघार, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव भी शामिल हुए थे। जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी असफलता छुपाने के लिए विपक्ष पर दमन की नीति अपना रही है। भाजपा सरकार इनसे हमें डरा नहीं सकती है। जनता के मुद्दों को हम सामने लाते रहेंगे।

Knn Media
Author: Knn Media

Media team

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल