



भौड़िया (बरेली), लोकेश भार्गव- भौड़िया में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिवस भक्तों ने कथा श्रवण की वही गुरुदेव राष्ट्रीय कथा वाचक आचार्य अतुल कृष्ण जी महाराज ने बताया कि मानव जीवन के धर्म क्या है।
भगवान का भजन पूजन करना, किसी के प्रति कुछ अच्छा सोचना, झूठ ना बोलना, किसी असहाय या गरीब लोगों की मदद करना, कथाएं श्रवण करना यह मानव जीवन का धर्म माना जाता है। वही अतुल श्री महाराज ने बताया कि संत कोई भी बन सकता है। संत बाल बढ़ाने से या लंबा तिलक लगाने से नहीं बनता। संत के गुण होना चाहिए।
संत आप भी बन सकते हैं अगर आप में संत के गुण है तो। मनुष्य को जैसे कपड़े धोने के लिए सावन की जरूरत होती है वैसे ही मन का पाप धोने के लिए राम नाम की जरूरत होती है। वहीं आज कथा में महाराज ने बताया कि लोगों की संगत का असर अधिक होता है। मनुष्य को अच्छी लोगों की संगत करना चाहिए।

Author: Knn Media
Media team