



पूर्वी कांगो में बड़ा हादसा हो गया है। गुरुवार को किवु झील पर 278 यात्रियों से भरी एक नाव पलट लगी। इससे कम से कम 87 लोगों की जान चली गयी है। हालांकि दुर्घटना के बाद 50 लोगों के बचा लिया गया है, लेकिन अभी भी काफी संख्या में लोग लापता हैं। लापता लोगों की तलाश की जा रही है और बचाव कार्य किया जा रहा है। दक्षिण किवु प्रांत के गवर्नर जीन-जैक्स पुरुसी ने बताया कि नाव दुर्घटना में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यात्रियों से भरी नाव किवु झील में किटुकू बंदरगाह से कुछ मीटर (गज) दूर डॉक करने की कोशिश कर रही थी। उसी समय यह हादसा घटा और नाव डूब गई। उधर, राष्ट्रपति टीनूबू ने पीड़ितों के परिवारों और नाइजर राज्य सरकार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने राष्ट्रीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण को नाइजर राज्य और पूरे देश में लगातार होने वाली नाव दुर्घटनाओं की जांच करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के उपाय विकसित करने का भी निर्देश दिया।

Author: Knn Media
Media team