



कांग्रेस के पूर्व पार्षद गुड्डू कलीम की शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिवार के लोगों ने पत्नी व दो बेटों पर हत्या के आरोप लगाते हुए उन्हें पुलिस को सौंपा है। संपत्ति विवाद को लेकर हत्या किया जाना सामने आया है। 4 अक्टूबर को भी मॉर्निंग वॉक के दौरान कलीम पर तीन फायर किए गए थे। हालांकि उस दौरान बचने के लिए वह नाले में कूद गए थे। इससे हाथ की हड्डी फ्रैक्चर हो गई थी। मामले में दो दिन पूर्व नीलगंगा पुलिस को शिकायत की थी।
पुलिस ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व पार्षद गुड्डू कलीम उम्र 60 वर्ष निवासी वजीर पार्क कॉलोनी कि शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे घर में घुसकर हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। कलीम को करीब चार गोली लगी है। घटना उस समय की है जब कलीम अपने घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में सो रहा था।
सोते समय ही उस पर फायर किए गए हैं। संपत्ति विवाद को लेकर हत्या किया जाना सामने आया है। परिवार के लोगों ने कलीम की पत्नी नीलोफर उर्फ भूरी तथा उसके पुत्र दानिश तथा आसिफ उर्फ मिंटू पर गोली मारने के आरोप लगाते हुए उन्हें पड़कर पुलिस को सौंपा है।
बताया जा रहा है की हत्या के दौरान घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी बंद कर दिया गया था। कलीम ने तीनों आरोपितों को सालों से अपनी संपत्ति से बेदखल कर रखा था। कुछ समय पूर्व उसने संपत्ति का बंटवारा कर दिया था। जिसको लेकर पत्नी व बेटे काफी नाराज थे। कलीम की हत्या की सूचना मिलने पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Author: Knn Media
Media team