



रतन टाटा के निधन के बाद उनके उत्तराधिकार को लेकर कई तरह के सवाल बने हुए थे। हालांकि, अब इस पर विराम लग गया है, क्योंकि रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा को सर्वसम्मति से टाटा ट्रस्ट का नया चेयरमैन बनाया गया है। नोएल टाटा पहले से ही टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी भी हैं। नोएल टाटा पिछले 40 सालों से टाटा कंपनी के साथ जुड़े हुए हैं। अभी नोएल टाटा इंटरनेशनल, वोल्टास और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन के चेयरमैन हैं और टाटा स्टील और टाइटन कंपनी लिमिटेड के वाईस चेयरमैन भी हैं। इसके अलावा नोएल सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के भी मेंबर हैं। रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा अपने पारिवारिक संबंधों और ग्रुप की कई कंपनियों में भागीदारी के कारण टाटा की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए काफी मजबूत हैं।

Author: Knn Media
Media team