



सीधी जिले में घर से स्कूल के लिए निकली छात्रा अपने दोस्त के साथ पिकनिक स्पॉट गोरियरा बांध चली गई थी। जहां दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने की कोशिश की। असफल होने पर जमकर मारपीट की। घटना से आहत लड़की घर में स्वजन की अनुपस्थिति में घर भीतर लगे पंखे में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पहले किशोरी ने सुसाइड नोट में छेड़छाड़, दुष्कर्म करने का प्रयास करने सहित मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है।
जमोड़ी पुलिस मामला पंजीबद्ध कर आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लड़की के पैर, पीठ, नाक सहित अन्य जगह भी गंभीर चोट के निशान हैं। स्वजन का आरोप है कि युवकों ने वीडियो बना लिया था। ब्लैक मेल करना चाहते थे। यदि वह मना करती थी तो उसे पीटते थे। लड़की के पास एप्पल का मोबाइल मिला है। इसकी जानकारी पहले कभी स्वजन को नहीं थी।
दोनों युवकों ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगे, जिसका विरोध करने पर दोनों युवक मारपीट की। यहां से गुजरने वाली महिलाओं ने मना किया। जिस पर उनके साथ भी युवकों अभद्रता की। शाम करीब साढ़े चार बजे घर पहुंची। इसके बाद जब घर के सभी सदस्य चले गए, जिसके बाद वह घर के भीतर लगे पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Author: Knn Media
Media team