छतरपुर में जैन मुनि से मारपीट, जैन समाज में आक्रोश, 7 के खिलाफ FIR

छतरपुर जिले में जैन मुनि से मारपीट की घटना सामने आई है। शनिवार सुबह हुई इस घटना के बाद पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। घटना छतरपुर के घुवार क्षेत्र की है। दरअसल, मुनिश्री के सेवकों में शामिल एक युवक समाज की लड़की भगा ले गया है। घटना की जानकारी लगते ही जैन परिवार के लोग शनिवार सुबह 5 बजे मुनिश्री के पास पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। समाज के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

मुनिश्री 1008 विशांत सागर महाराज चतुर्मास में घुवारा आए हैं। उनके साथ शिष्य मंडल में शामिल एक व्यक्ति को युवती से प्रेम हो गया। गत दिनों वह लड़की को लेकर भाग गया। आरोपी फिरोजाबाद का रहने वाला है। वह 10 हजार के वेतन पर था। घटना के बाद जैन परिवार के लोग मुनिश्री के पास पहुंचे और बवाल करने लगे। घटना से आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार की रात को ही हंगामा किया और गेट तोड़ने की कोशिश की। मुनिश्री साधना में लीन थे इसलिए वह बाहर नहीं निकले तो गाली गालौज करने लगे।

शनिवार सुबह 5 बजे फिर लोग पहुंचे और मुनिश्री से मारपीट कर दी। मारपीट की सूचना मिलते ही जैन समाज के लोग एकत्रित हो गए और थाने पहुंचकर हंगामा करने लगे। मुनिश्री के साथ वह धरने पर बैठ गए। पुलिस ने सुरेंद्र जैन, महेंद्र जैन, जिनेंद्र जैन, नरेंद्र जैन सहित उनके बेटों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया, मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। मुनिश्री से मारपीट की घटना से जैन समाज में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने शनिवार को समाज की बड़ी बैठक बुलाई है। इसमें छतरपुर सहित अन्य जिलों से करीब एक हजार लोग शामिल होंगी।

Knn Media
Author: Knn Media

Media team

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल