



भाजपा सरकार की वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार, अनुसूचित जाति-जनजाति, महिलाओं, बच्चियों के उत्पीड़न, किसानों की समस्या, बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस विधानसभा का घेराव कर शक्ति प्रदर्शन करने सड़क पर उतर गई है। कांग्रेस के प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ भी पहुंचे हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव भी उपस्थित हैं। सभा को संबोधित करते हुए कमल नाथ ने कहा कि प्रदेश की तस्वीर आप सबके सामने हैं। दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मध्य प्रदेश की पहचान घोटाला प्रदेश की है। हर क्षेत्र में घोटाला है।
बीज खाद का घोटाला। दुख की बात है कि अपना प्रदेश घोटाला प्रदेश बन गया है। मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था 70 प्रतिशत तक कृषि क्षेत्र पर आधारित है। किसानों के साथ कितना अन्याय है। खाद की बात, बीज की बात, सही दामों पर खरीदने की बात। कितना अन्याय हमारे किसानों के साथ हुआ है। बहुत बड़ा राजनीतिक परिवर्तन हुआ है। इस राजनीतिक परिवर्तन को आप पहचानिए। जब तक आप घर घर नहीं जाएंगे बीजेपी कभी मुकाबला नहीं कर पाएंगे। सभी भोपाल के जवाहर चौक पर एकत्र हुए इसके बाद आगे बढ़े।

Author: Knn Media
Media team