



भारतीय शूटर मनु भाकर के परिवार को एक बड़ा झटका लगा है। उनकी नानी और मामा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा चरखी दादरी में सुबह 9 बजे हुआ, जब मनु के मामा युद्धवीर सिंह और नानी सावित्री देवी स्कूटी पर सवार थे और एक ब्रेजा कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार भी पलट गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। मनु भाकर ने हाल ही में पेरिस ओलंपिक में भारत की तरफ से 2 कांस्य पदक जीते थे और 2 दिन पहले ही उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया था।

Author: Knn Media
Media team