बागपत में निर्वाण महोत्सव के दौरान ढह गया मंच, 7 की मौत, 40 श्रद्धालु घायल

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर बनाए गए मंच के ढहने से 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हुए। हादसे के बाद मौके पर भगदड़ मच गई और 5 पुलिसकर्मी भी घायल हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया।

बड़ौत शहर कोतवाली क्षेत्र के गांधी रोड पर यह दर्दनाक हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार, श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान पर बनाए गए मान स्तंभ का मंच टूटने से 7 की मौत हो गई है। कई अन्य घायल हुए हैं। आज निर्वाण महोत्सव के तहत यहां धार्मिक कार्यक्रम होना था, यहां 65 फीट ऊंचा मंच बनाया गया था। इसकी सीढ़ियां टूट गईं। इससे वहां बना मंच ढह गया और कई श्रद्धालु उसके नीचे दब गए। फिर वहां भगदड़ मच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल बचाव कार्य जारी है। मौके पर पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत जिले की घटना का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

चश्मदीदों के मुताबिक, आयोजकों ने इसके लिए 65 ऊंचा लकड़ी का मंच बनाया था। ऊपर भगवान की 4-5 फीट ऊंची प्रतिमा रखी थी। श्रद्धालु भगवान तक पहुंचने के लिए मचाननुमा सीढ़ियों से ऊपर चढ़ रहे थे। इसी दौरान वजन बढ़ने के चलते पूरा मचान भरभराकर नीचे गिर गया। मौके पर चीख पुकार मच गई। मचान के नीचे दबे लोग मदद के लिए चीखने लगे। बाकी लोग जान बचाने के लिए यहां वहां भागने लगे। यह मंजर बेहद दर्दनाक था।

Knn Media
Author: Knn Media

Media team

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल