दिल्ली में हार के बाद अब अरविंद केजरीवाल के सामने होंगी 5 बड़ी चुनौतियां

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की हार के बाद अरविंद केजरीवाल के सामने कई बड़ी चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। AAP की सरकार दिल्ली में नहीं बन पाई और केजरीवाल खुद अपनी सीट नहीं बचा पाए। ऐसे में केजरीवाल के सामने पार्टी को बचाए रखने, अपने विधायकों को एकजुट रखने, लीडरशिप क्राइसिस का सामना करने, कानूनी लड़ाई लड़ने और पार्टी के अस्तित्व को बचाए रखने की चुनौतियां हैं।

पंजाब को बचाए रखना एक बड़ी चुनौती
दिल्ली में हार के बाद पंजाब में AAP की सरकार पर भी खतरा मंडराने लगा है। पंजाब में पहले से ही सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है, ऐसे में दिल्ली की हार वहां के नेताओं के मनोबल को भी प्रभावित कर सकती है। पार्टी के तौर पर AAP की कमजोरी से जोड़-तोड़ की राजनीति को बल मिल सकता है।

अपनों को जोड़े रखना एक बड़ी चुनौती
दिल्ली में अब AAP की सरकार नहीं है, ऐसे में केजरीवाल के लिए अपने विधायकों को बचाए रखना एक बड़ी चुनौती होगी। कमजोर का साथ छोड़कर बलवान का हाथ थामने की राजनीति में पुरानी परंपरा है। मध्य प्रदेश में इसके कई उदाहरण मिले हैं। अगर यही परंपरा दिल्ली में चली तो AAP और भी ज्यादा कमजोर हो जाएगी।

लीडरशिप क्राइसिस का सामना करना
केजरीवाल AAP के मुखिया हैं और पूरी पार्टी उन्हें इस रूप में स्वीकारती आई है, लेकिन अब इस दृष्टिकोण में बदलाव देखने को मिल सकता है। केजरीवाल अपनी सीट बचाने में नाकाम रहे हैं, जबकि आतिशी जीत गई हैं। ऐसे में बड़ा कौन? जैसी प्रतियोगिता पार्टी में शुरू हो सकती है।

कानूनी लड़ाई लड़ना
केजरीवाल अब न तो दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं और न ही उनकी सरकार है। ऐसे में अब उन्हें तमाम तरह की कानूनी चुनौतियों का भी सामना करना होगा। उन्हें कोर्ट और ED के चक्कर लगाने होंगे। दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाले में वह जमानत पर बाहर हैं।

अस्तित्व की चुनौती
केजरीवाल के सामने अब पार्टी का अस्तित्व बचाए रखने की भी चुनौती होगी। AAP दिल्ली के अलावा केवल पंजाब की सत्ता में है। दिल्ली में हार के बाद पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के केजरीवाल के अभियान पर असर पड़ना लाजमी है। विपक्षी दलों के बीच अपने कद को बरकरार रखना भी उनके लिए मुश्किल हो जाएगा।

Knn Media
Author: Knn Media

Media team

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल