दिल्ली में भाजपा के नए मुख्यमंत्री ‘शीशमहल’ में नहीं रहेंगे

दिल्ली में 27 साल बाद वापसी करने वाली भाजपा के मुख्यमंत्री आलीशान ‘शीशमहल’ में नहीं रहेंगे। वह अपना अलग आवास चुन सकते हैं। खबरों के मुताबिक, भाजपा ने भावी मुख्यमंत्री के नाम के साथ ही मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास के लिए भी जगह तलाशना शुरू कर दी है। नए मुख्यमंत्री सिविल लाइंस स्थित फ्लैगस्टाफ रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री के विवादित बंगले में नहीं रहेंगे। यहां आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री के रूप में रहते थे, वहीं भाजपा ने ही सबसे पहले इसे ‘शीशमहल’ का नाम दिया था और इसके पुनर्विकास में घोटाले का आरोप लगाया था। साथ ही इसे बनवाने को लेकर भाजपा ने आप पर बड़े घोटालों के आरोप लगाए थे। बंगले की भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत केंद्रीय जांच ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय जांच कर रही है। अरविंद केजरीवाल के बाद यह बंगला निर्वतमान मुख्यमंत्री आतिशी को आवंटित किया गया था। हालांकि, वह यहां रहने नहीं आई थीं। बता दें कि, भाजपा ने 27 साल बाद विधानसभा चुनाव जीता है। 2020 में 8 सीट जीतने वाली भाजपा ने इस बार 70 सीट में 48 सीट जीती, जबकि 2020 में 62 सीट जीतने वाली आप पार्टी 22 पर सिमट गई। भाजपा ने अभी मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं किया, लेकिन इसमें प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, अरविंदर सिंह लवली, वीजेंद्र गुप्ता का नाम चल रहा है।

Knn Media
Author: Knn Media

Media team

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल