अभिनेता मनोज कुमार का निधन

बॉलीवुड से दुखद खबर है। भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का निधन हो गया है। शुक्रवार को मनोज ने 87 वर्ष की आयु में मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। मनोज ने अपने फिल्मी करियर में कई देशभक्ति फिल्में बनाईं। फैंस मनोज को प्यार से ‘भारत कुमार’ भी बुलाते थे। मनोज क्रांति, उपकार जैसी देशभक्ति फिल्मों के लिए मशहूर थे। मनोज के निधन से देशभर में शोक की लहर है। मनोज कुमार लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूर थे। अपने अंतिम दिनों में स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना कर रहे थे। मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी ने बताया कि उन्हें लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां थीं। यह भगवान की कृपा है कि उन्होंने शांतिपूर्वक इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका अंतिम संस्कार कल होगा।

मनोज भारतीय सिनेमा के प्रतीक थे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा: “महान अभिनेता और फिल्म निर्माता श्री मनोज कुमार जी के निधन से बहुत दुख हुआ। वह भारतीय सिनेमा के प्रतीक थे, जिन्हें विशेष रूप से उनकी देशभक्ति के उत्साह के लिए याद किया जाता था, जो उनकी फिल्मों में भी झलकता था। मनोज जी के कार्यों ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को प्रज्वलित किया और यह पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।

https://x.com/narendramodi/status/1907987237545128035?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1907987237545128035%7Ctwgr%5E578da14cc3c0520af55b8785e5f062e94389d0e0%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.haribhoomi.com%2Fnational%2Fnews%2Factor-manoj-kumar-passes-away-at-kokilaben-dhirubhai-ambani-hospital-78086

 

Knn Media
Author: Knn Media

Media team

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल