RBI ने बढ़ाई ब्याज दरें, लेकिन महंगी EMI से राहत की भी उम्मीद

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने नए साल में करोड़ों देशवास‍ियों को एक बार फ‍िर से रेपो रेट बढ़ाकर झटका द‍िया है। केंद्रीय बैंक ने क्रेडिट पॉलिसी में बदलाव करते हुए ब्याज दरों में 0.25 फीसदी बढ़ोतरी की है। आरबीआई गवर्नर शक्‍त‍िकांत दास ने रेपो रेट में हुए इस बदलाव की घोषणा आरबीआई की मौद्र‍िक समीक्षा नीत‍ि के बाद क‍िया है। रेपो रेट में 25 बेस‍िस प्‍वाइंट के इजाफे के बाद यह बढ़कर 6.50 प्रत‍िशत हो गया है। पहले रेपो रेट 6.25 प्रत‍िशत था। इससे पहले तीन द‍िन से चल रही मौद्र‍िक समीक्षा नीत‍ि की बैठक आज संपन्‍न हो गई।

रेपो रेट बढ़ने के बाद अब बैंक भी अपनी होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन की ब्याज दरों में इजाफा करेंगे। ये लगातार छठी बार रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। इससे पहले आरबीआई ने 2022 में 5 बार मॉनिटरी पॉलिसी की बैठकों के बाद रेपो रेट बढ़ाया है। 10 महीनों में आरबीआई ने रेपो रेट को 4 फीसदी से बढ़ाकर 6.50% कर दिया है।

Home Loan Interest Rate- RBI के फैसले के बाद बैंक और हाउसिंग फाइनैंस कंपनियां होम लोन की ब्याज दरों की ब्याज दरों में बढ़ोतरी करेंगे। इससे आपके लोन की EMI भी महंगी होगी। रेपो रेट लिंक्ड होम लोन पर मौजूदा ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी होगी।

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास का मानना है कि आने वाले सीजन में इकोनॉमी और महंगाई के लिए कुछ अच्छे संकेत हैं। इससे इशारा मिल रहा है कि आने वाली मॉनटरी पॉलिसी में ब्याज दरों को स्थिर रखा जा सकता है। साथ ही अगर अगली दो तिमाही ठीक रहती हैं तो ब्याज दरों को नीचे भी लाया जा सकता है। आरबीआई का मानना है कि खुदरा महंगाई दर में कमी आएगी। उन्होंने अगले वित्त वर्ष में महंगाई दर 5.3 फीसदी के करीब लाने का लक्ष्य है। अगर ऐसा हुआ आने वाले महीनों में EMI में कुछ राहत संभव है।

Knn Media
Author: Knn Media

Media team

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल